बच्चू कडू की सरकार को २ ऑक्टोंबर डेलाईन

अमरावती जिला के राष्टसंत तुकडोजी महाराज के पावन भूमी मोझरी पर  बच्चू कडु ने अपनी भूख हड़ताल जारी कियी थी उस हडताल को एक बुजुर्ग महिला से पाणी ग्रहण कर स्थगित कर दी है। शनिवार को मांगों पर राज्य सरकार का आधिकारिक पत्र लेकर मंत्री उदय सामंत मोझरी पहुंचे थे! जहां उन्होंने कडु से मुलाकात की और सरकार का पत्र सौपा साथ ही आंदोलन समाप्त करने की मांग की। सरकार के आश्वासन को मानते हुए प्रहार प्रमुख ने आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा की। मंत्री सामंत के उपस्थिती मे बुजुर्ग महिला से पानी पीकर कडु ने भूख हड़ताल समाप्त की। हालांकि, इस दौरान कडु ने सरकार को दो अक्टूबर तक कर्जमाफी की घोषणा करने का समय दिया और ऐसा नहीं करने पर मंत्रालय में आंदोलन करने की चेतवानी दी।  कर्जमाफी सहित 17 मांगो को लेकर आंदोलन कर रहे प्रहार प्रमुख संगठन के अध्यक्ष बच्चू कडू पिछले 7 दिनों से किसानों की कर्जमाफी समेत विभिन्न मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर थे। इस भूख हड़ताल के कारण उनकी तबीयत खराब हो गई थी। डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी। लेकिन उसके बाद भी बच्चू कडू ने अपनी भूख हड़ताल को मजबूती से जारी रखने का संकल्प जताया था। इस संबंध में उन्होंने सरकार को परसों से भूख हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी थी।इस संदर्भ में शनिवार को मंत्री उदय सामंत ने कडु से मिलने मोझरी पहुंचे। जहां उन्होंने कडु से मुलाकात की और उन्हें बताया कि सरकार उनकी मांगों के प्रति सकारात्मक है और उनसे भूख हड़ताल वापस लेने का अनुरोध किया। उसके बाद बच्चू कडू ने उदय सामंत के अनुरोध का सम्मान करते हुए अपनी भूख हड़ताल वापस लेने की घोषणा की। लेकिन सरकारने उनकी मांगो को अंदेखा कीया तो दो आक्टोबर से मंत्रालय के सामने हडताल करेंगे.

Live Cricket Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close