प्रधानमंत्री की युद्ध की तयारी, सुरक्षा दलो दियी छूट

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद  प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने आक्रमक भूमिका लियी है. देश के सुक्षा दलो को खुली छूट दियी है. केंद्रीय मंत्रिमंडल की पहली बैठक आज बुधवार (30 अप्रैल) को होगी. पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे.
पिछले सप्ताह केंद्रीय मंत्रिमंडल की कोई बैठक नहीं हुई और केवल सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक 23 अप्रैल को हुई थी जिसमें पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की गई थी. सीसीएस की बैठक के बाद भारत ने पिछले बुधवार को पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को कम करने समेत कई कदमों की घोषणा की थी.पी एम मोदी ने सेना को दी खुली छूटबीते दिन यानी मंगलवार (29 अप्रैल) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. उन्होंने आतंकवाद पर ‘करारा प्रहार’ करने के लिए सेना को खुली छूट दे दी है. बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान के साथ ही सेना, नौसेना और वायु सेना के प्रमुख भी मौजूद थे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज सुबह 11 बजे बैठक बुलाई गई है. इसके साथ साथ आज सुरक्षा मामलों की समिति CCS की भी बैठक होगी.प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में कहा कि आतंकवाद पर करारा प्रहार हमारा राष्ट्रीय संकल्प है. उन्होंने भारतीय सैन्य बलों की पेशेवर क्षमता में पूरा विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें “हमारी प्रतिक्रिया के तौर-तरीकों, लक्ष्यों और टाइमिंग के बारे में निर्णय लेने की पूरी परिचालन स्वतंत्रता है. पीएम मोदी पहले ही कह चुके हैं कि आतंकवादी और उनके समर्थकों का ऐसा अंजाम होगा, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी.

 

Live Cricket Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close