
नरखेड के ASI संतोष शर्मा का निधन
नरखेड के ASI संतोष सुरेश शर्मा का निधन
नरखेड संवादात : नरखेड पुलिस स्टेशन में सहायक उपनिरीक्षक (ASI) पद पर कार्यरत श्री संतोष सुरेश शर्मा (वय 54) का नागपुर के ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल में मंगलवार दिनांक 2 सितंबर 2025 की रात 11:30 बजे उपचार के दौरान दुःखद निधन हो गया।
दिनांक 28 अगस्त 2025 को ड्यूटी से वापस लौटते समय धोतरा-मोहदी रोड पर उनकी मोटरसाइकिल की विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से जोरदार भिड़ंत हो गई थी। इस दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल उपचार के लिए नागपुर के ऑरेंज सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहाँ चार दिनों तक उनका इलाज चला।
परंतु सभी प्रयास विफल रहे और अंततः मंगलवार रात उन्होंने अंतिम साँस ली।
श्री संतोष शर्मा एक कर्तव्यनिष्ठ, विनम्र और लोकप्रिय पुलिस अधिकारी थे। उनके असमय निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर है।
परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सामाजिक, शैक्षणिक और प्रशासकीय क्षेत्र के विविध मान्यवरों ने दुःख पर सवेदना जताई. यह जाणकारी मृतक के चाचा दिनेश शर्मा ने दियी है.
—
