समृद्ध भारत की तरफ से महात्मा गाँधी और भूतपूर्व पंतप्रधान लालबहादुर शास्त्री जयंती पर पुष्पमाला समर्पण

नागपुर : २ अक्तुबर २०२३ को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जयंती और भुतपूर्व पंतप्रधान लालबहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्श मे “समृद्ध भारत” नागपुर शाखा ने पुष्पमाला समर्पण का कार्यक्रम नागपुर के प्रमुख स्थानोंपर पर संपन्न किया I सुबह 10:30 बजे गांधी पुतला व्हेरायटी चौक, 11:30 बजे संविधान चौक पर डॉ. बाबासाहब आम्बेडकर पुतला तथा 12:15 बजे लक्ष्मीभवन चौक, धरमपेठ स्थित लालबहादुर शास्त्री पुतले पर पुष्पमाला समर्पित हुवी।
कार्यक्रम के संयोजक श्री जगदीश गुप्ता थे। सहसंयोजक डॉ. शिरीष बाबतीवाले, घनश्याम पुरोहित, डॉ. चंद्र्सुरेश डोंगरवार डॉ. उमेश राजुरकर, साजिद शेख तथा अन्य कार्यकर्ताओं के समन्वय से कार्यक्रम संपन्न हुआI
गाँधी पुतला व्हेरायटी चौक पर पुष्पमाला अंतर-राष्ट्रीय महात्मा गांधी विचार मंच के अध्यक्ष श्री. प्रकाश अर्जुनवार इन्होने किया । श्री. प्रकाश अर्जुनवार ने अपने वक्त्रुत्व मे कहा की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शो पर हमे अपनी विचार धारा विकसीत करनी चाहिये जिससे अहिन्सा, शांती, परोपकार, सच्चाई के मार्ग पर हम चल सके और उसी मे जनहित है।
किसान ब्रिगेड के श्री.अविनाश काकडे ने किसानो के उपलक्श मे क्या आवश्याकताए है इस बात को स्पष्ट किया।
संयोजक श्री जगदीश गुप्ता ने कहा की आजादी मिलने मे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की देश को आजादी मिलने मे अहम भुमिका थी। उंनके अहिंसा पर जो विचार थे उसकी दुनिया भर सराहना होती हैं। विचार प्रकटीकरण के अंतिम चरण मे श्री.शिरीष बाबतीवाले ने शपथ-पत्र प्रस्तुत किया जिसमे सभी नागरिकों के लिये शांती, स्वच्छता, सच्चाई, पोषण, आरोग्य, रिश्वतखोरी मुक्तता आदि सद्विचारोंको विकसीत करने पर कटीबद्धता और अमल राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने दिखाए मार्ग के अनुसार होने का संदेश था।
व्हेरायटी चौक से पद-यात्रा घोडे की छोटी बग्गि के साथ श्री. प्रकाश अर्जुनवार के नेत्रुत्व मे संविधान चौक मे निकली। वह एक प्रेरणादायी नजारा था।
संविधान चौक पर नागपुर के सुप्रसिद्ध C.A श्री. सुनील चोखारे, जो विदर्भ विचार मंच के अध्यक्ष है, इन्होने पुष्पमाला समर्पित की। उन्होने कहा की डॉ. बाबासाहब आम्बेडकर ने सर्व-धर्म-समभाव जन-मानस मे तयार किया I यही विचार देश को शक्तिशाली बनाने मे सक्षम हैं। लक्ष्मी भवन चौक पर श्री चंद्रशेखर अरगुलेवार एवम तेजस संस्था के कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला अर्पण की I
और भी संस्थाए इस यात्रा मे सम्मिलित थी। समृद्ध भारत की यात्रा का मुख्य उद्दिष्ट् अनेक हितकारक मुद्दोपर जागरूकता फैलाना है इस बात का स्पष्टिकरण हुआ I
“समृद्ध भारत” (S-11) का इतिहास सदियों से विश्व गुरु का रहा है। महात्मा गांधी,सुभाष चंद्र बोस, लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक, बिपीन चंद्र पाल, अरविंद घोष,चिंदबरम पिल्लै, शहीद भगत सिंह, विनोबा भावे, पं.जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, हनुमानप्रसादजी पोद्दार,डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर,लाल बहादूर शास्त्री, रफीक अहमदकिदवई, असफाक उल्ला खान, सुब्रमण्यम, जयप्रकाश नारायण,अटल बिहारी वाजपेयी इत्यादी व अनेक अनेक नेताओ,व अनेक शहीद स्वातंत्र्य संग्राम सेनानी व व अनेक संतो के मार्गदर्शन, त्याग व बलिदान से भारत १५ अगस्त १९४७ को आजाद हुवा है I वर्तमान में “समृद्ध भारत” की सफलता हेतू, S-11 सूत्रीय कार्यक्रम के माध्यम से, समृद्ध भारत का यह उपक्रम सैकड़ो भारत व विदेशों की सामाजिक संस्थओं व कार्यकरताओद्वारा सफल होगाI
१. संविधान के प्रति समर्प्रित रहते हुये कार्य करना।
२. ग्राम विकास राष्ट्र विकास में शहरी व ग्रामीणों की सहभागिताI
३. महात्मा गाँधीके विचारोंसे, विश्वशांति के कार्यक्रम करना व “अंतराट्रीय महात्मा गाँधी
विचार मंच” के सहयोग के विश्व शान्ति के कार्यक्रम को आगे बढानाI
४. स्वास्थय योगा, ध्यान, प्राणायम, आयुर्वेद, नेचुरोपैथी व आयुष मंत्रालय के कार्यों को प्रचारित व कार्य करना.
५. सरकारी योजनायो की सफलता हेतु समन्वयता व आम आदमी के विकास हेतु, समयानुसार विकसित मार्ग पर चलना, जैसे रोजगार को मालक चालक बनाना व अनेक कार्यक्रम करना |
६. छोटा परिवार – सुखी परिवार, छोटा राज्य- सुखी राज्य का प्रचार प्रसार करना I
७. संघटना – बाल सेना, महिला शक्ति, युवा शक्ति, किसान शक्ति, पिछडा वर्ग, आदीवासी, दरिद्र्ता के सीमारेषा से पिछ्डे वर्गो के लिए कार्य करना व सेवा दाताओंको सशक्त बनाना
८. शिक्षण के माध्यम से भारत के भविष्य को उज्वल बनाना |
९. सत्संग– संम्वाद –करके समृद्ध भारत बनाना |
१०. सर्वधर्म समभाव – सर्व दलीय समन्वयता करना |
११. सतर्कता–जान कारी को हासिल करने के हक को कायम रखना करना भष्टाचार हटावो -देश बचाओं, कार्यक्रम करना I“समृद्ध भारत (S-11)” से निन्म लिखित संस्थाए सलग्न हो चुकी है:
(1) अंतर्राष्ट्रीय महात्मा गांधी विचार मंच
(2) विदर्भ विचार मंच
(3) विदर्भ विकास मंच
(4) युनायटेड प्रोग्रेसिव फाऊंडेशन
(5) ग्रामिण विकास संस्था
(6) तेजस बहु-उद्देशिय संस्था
(7) राष्ट्रिय ओ.बी.सी. मुक्तिमोर्चा
(8) किसान ब्रिगेड (अविनाश काकडे)
(9) मेरा भारत महान सार्व जनिक बहुउद्देशिय संस्था (मो. घौश, अशरफ और चमु)
(10) हनुमान प्रसाद पोद्दार प्रतिष्ठान
(11) राष्ट्रवादी युवा विकास संस्था
(12) अतुलिय फाऊंडेशन ट्र्स्ट
(13) साधार परिवार बहुउद्देशिय संस्था
(14) विदर्भ राज्य अधिवत समिती
(15) किसान एकता संघ
(16) महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी संघटन
(17) मदर टेरेसा
(18) भारत कृषक समाज, महाराष्ट्र
(19) विदर्भ राज्य आंदोलन समिती
(20) राष्ट्रिय संयुक्त मोर्च, भारत
(21) चेम्बर आफ कामर्स, सिवनी
(22) विदर्भ राज्य आंदोलन समिती
Live Cricket Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close