
विधान भवन की हुई घेराबंदी,मंत्रियों के नागपुर पहूंचने का इंतजार

नागपुर: विधान सभा के शीतसत्र को लेकर पुलिस विभाग ने कमर कस ली है. सत्र के दौरान कोई गड़बड़ी या अप्रिय घटना न हो इसके लिए पुलिस विभाग ने सुरक्षा के चाकचौबंद बंदोबस्त किये है. विधान भवन को पूरी तरह घेरा जा चुका है. चारों तरफ सशस्त्र पुलिस बल तैनात किये गए है. अब केवल मंत्रियों के नागपुर पहूंचने का इंतजार है. सोमवार को भी सीपी अमितेश कुमार और ज्वाइंट सीपी अस्वती दोरजे ने देशपांडे सभागृह में आला अधिकारियों और शहर के सभी थानेदारों सहित कर्मचारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन किया. सीपी ने बताया कि 11,000 कर्मचारी बंदोबस्त में तैनात रहेंगे. बंदोबस्त का नियोजन स्थानीय अधिकारियों के हाथ में होगा. कानून व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय अधिकारियों की अहम भूमिका होगी.
Live Cricket
Live Share Market
