वाकी नदी में डूबने से हुई युवक की मौत, दूसरे दिन मिला शव

नागपुर: कुछ माह से वाकी वूड्स के कन्हान नदी में युवाओं के डूबने की वारदात बढ़ गई है। इन घटनाओं के बावजुद भी लोग मान नहीं रहे है। रविवार को रोहित नवरतन वानखेड़े (29) वाकी शरीफ दर्शन को गया था। बाद में वह दोस्तों के साथ फेरफटका और मौज मस्ती के लिए नदी तट पर गया। मगर रोहित नदी में तैरने के लिए उतरा और पानी की गहराई का अंदाज़ा ना होने के कारण गोते खाने लगा। रोहित के दोस्त कुछ कर पाते तब तक रोहित डूब गया। 

रोहित के दोस्तों ने खापा पोलिस को इस बात की जानकारी दी, जिसके बाद एएसआई नारायण बोरकर ने सहयोगियों के साथ रोहित की खोज की, लेकिन शाम होने के कारण खोज को स्थगित कर दिया गया।  सोमवार की सुबह खोज पुनः करने पर 10:30 बजे रोहित का शव पुलिस के हाथ लगा।  शव को सावनेर शवविच्छेदन के लिए भेजा गया। पुलिस ने नदी के किनारे पर चेतावनी फलक लगवाए है। इसके बावजूद भी लोग नजरअंदाज कर हादसे का शिकार बन जाते हैं।

Live Cricket Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close