
मामुली विवाद मे पेंटर की चाकू घोंपकर हत्या
नागपुर – मामुली विवाद में चाकू घोंपकर युवकको मौत के घाट उतार दिया गया !घटना शुक्रवार की रात लकडगंज थाना अंतर्गत हुई .लकडगंज पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर संदिग्ध आरोपी को हिरासत मै लिया है !मृतक विजय पन्नालाल चव्हाण( ३५ )नंदनवन झोपडपट्टी निवासी था !वह पेंटिंग का काम करता था. शुक्रवार को रात करीब ९ बजे विजय की दोपहिया वाहन गिरणे पर उसका आरोपी संदिग्ध से विजय का विवाद हो गया इस दौरान तैश में आकर विजय की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई! शराब के दुकान के सामने हुई इस घटना से बडी संख्या में लोगों की भीड जमा हो गई ! इस बीच किसी ने सूचना पुलिस को दि ! पुलिस मौके पर पहुंचे संदिग्ध को पकडा हालाकी मौजूद लोगों के कारण उसे पकडकर पुलिस के सुपूद करणे की बात की जा रही है, लेकीन इससे पुलिस इनकार कर रही है! आगे की जांच जारी है !
Live Cricket
Live Share Market



