
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस को लेकर चौकानी खबर
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आये है!एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी को मारने के लिए शूटर्स ने दो महीने पहले से तैयारी कर रखी थी और शूटर्स ने बाबा सिद्दीकी और उनके परिवारवालों की पूरी रेकी करके रखी हुई थी.पूछताछ में इन हमलावरों ने बताया कि उन्होंने बाबा सिद्दीकी के दफ्तर, उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर पर लगातार नजर रखने के साथ-साथ यह भी पता कर रखा था कि बाबा सिद्दीकी की सुरक्षा में कितने पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं और उनके साथ कितने लोग रहते हैं. ये शूटर कई दिनों से मुंबई में ही रह रहे थे. मुंबई क्राइम ब्रांच यह पता लगा रही है कि यहां इन शूटर्स की मदद कौन कर रहा था. क्या ये शूटर लोकल में किसी की मदद ले रहे थे या नही जाच के सामने आये गा.
Live Cricket
Live Share Market
