दयाशंकर तिवारी नागपूर और जिला ग्रामीण के अध्यक्ष पद पर मनोहर कुंभारे

नागपूर शहर अध्यक्ष पद पर दयाशंकर तिवारी और जिला ग्रामीण के अध्यक्ष पद पर मनोहर कुंभारे और आनंदराव राऊत को नियुक्त किया है। संगठन पुनर्गठन के तहत इन नियुक्तियों में मनपा व जिला परिषद के चुनावों की तैयारी का भी ध्यान रखा गया है। जल्द ही शहर व जिले की पूर्व कार्यकारिणी घोषित की जाएगी।  मनपा मामलों के जानकार हैं तिवारी : दयाशंकर तिवारी मनपा मामलों के काफी जानकार हैं। उनके महापौर कार्यकाल में ही पिछली मनपा सत्ता का कार्यकाल समाप्त हुआ था। 1997 से लगातार नगरसेवक रहे तिवारी 20 वर्ष पूर्व मनपा में सत्ता पक्ष नेता का दायित्व निभा चुके हैं। वे मनपा स्थायी समिति के सभापति व नागपुर सुधार प्रन्यास के विश्वस्त रहे हैं। 1988 में भाजपा युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष रहे तिवारी की पहचान प्रखर वक्ता की है। वे भाजपा विद्यार्थी मोर्चा के प्रदेश संयाेजक भी रहे हैं। मध्य नागपुर से विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। भाजपा ने इस बार पदाधिकारी नियुक्ति में नए बदलाव किए हैं। मंडल अध्यक्ष के लिए 35 वर्ष व शहर अध्यक्ष के लिए 45 वर्ष की उम्र तय की है। भाजपा सूत्र के अनुसार, शहर अध्यक्ष पद को लेकर कुछ नामों पर काफी विचार किया गया है। वरिष्ठता व मनपा चुनाव की तैयारी के मामले में तिवारी को उपयुक्त माना ग्रामीण में पहली बार दो अध्यक्ष : जिला ग्रामीण में पहली बार दो अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। मनोहर कुंभारे को काटोल, हिंगना व सावनेर क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। आनंदराव राऊत को रामटेक, कामठी व उमरेड क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त िकया गया है। कुंभारे जिला परिषद के उपाध्यक्ष रहे हैं। वे पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता सुनील केदार के समर्थक रहे हैं। लोकसभा चुनाव के समय उन्होंने भाजपा में प्रवेश लिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के साथ जिला परिषद के सदस्य रह चुके राऊत जिला परिषद में विपक्ष व सत्ता पक्ष के नेता रह चुके हैं। जिला ग्रामीण के दो बार महामंत्री रहे हैं। कुंभारे व राऊत की नियुक्ति को बावनकुले की विशेष पसंद माना जा रहा है, समय और लागत में होगी बचत मनपा में जीत का रिकार्ड बनाएंगे : भाजपा कार्यकर्ताओं व जन सहयोग से मनपा चुनाव में जीत रिकार्ड बनाएंगे। भाजपा ने मुझे विविध पदों की जिम्मेदारियां दी। सभी को पूरा करने का प्रयास किया है। कोविड संक्रमण काल में बतौर महापौर जनसहयोग से सेवा कार्य किया। अब संगठन कार्य को वरिष्ठों के मार्गदर्शन में पूरा करके मनपा में जीत का नया रिकार्ड बनाएंगे। -दयाशंकर तिवारी, शहर अध्यक्ष सरकारी योजनाओं का लाभ : ग्रामीण के लोगों तक सरकारी योजनाआें का लाभ पहुंचाने के लिए अभियान के तौर पर कार्य करेंगे। जिला परिषद, नगर परिषद के अलावा अन्य निकाय संस्थाओं के चुनाव में भाजपा को सर्वाधिक जीत दिलाने का प्रयास करेंगे। वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में विविध संगठन कार्यों को पूरा करेंगे। मनोहर कुंभारे, जिला अध्यक्ष, काटोल क्षेत्र दायित्व को पूरा करेंगे : वरिष्ठ नेताआें ने जो दायित्व दिया है, उसे पूरा करेंगे। रामटेक क्षेत्र में ग्रामीणजन व किसानों से सीधे जुड़ाव का प्रयास किया जाएगा। जिला परिषद, बाजार समिति में पदाधिकारी रहते लिए अनुभवों का लाभ मिलेगा। युवा, किसान, महिला व समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी जाएगी

Live Cricket Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close