
आवरा कुत्तो ने लियी दो साल कि बच्ची कि जाण
ने
दो वर्षीय बच्ची कि कुत्तो हमला कर मौत घाट उतार दिया यह घटना नागपुर के हिंगना पुलिस थाना क्षेत्र में घटना सामने आई है, जहां गुमगांव इलाके में पुल के नीचे खेल रही दो वर्षीय मासूम बच्ची पर कुत्तों ने हमला कर दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि बच्ची अपनी मां के साथ कपड़े धोने आई थी और खेलते-खेलते पुल के नीचे पहुंच गई, जहां यह हादसा हुआ। गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे हर्षिता की मां कपड़े धोने के लिए गुमगांव नदी के पास गई थी। इसी दौरान हर्षिता भी खेलते-खेलते पुल के नीचे चली गई। जब उसकी मां ने कपड़े धोने के बाद बच्ची को आसपास नहीं देखा, तो खोजबीन शुरू की। कुछ ही देर में उसे खून से लथपथ हर्षिता का शव पुल के नीचे पड़ा मिला, और आसपास आवारा कुत्तों का झुंड मंडरा रहा था।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। हिंगना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय नागरिकों में भय और आक्रोश व्याप्त है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में बढ़ती आवारा कुत्तों की समस्या का जल्द समाधान निकाला जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
