
BJP मीत्रदलो के साथ महानगर पालिका एव नगर पालिका के चुनाव लढेगी :चंद्रशेखर बावनकुले

महानगरपालिका एव नगर पालिका चुनाव पर बी जे पी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले का बयान,भाजपा मित्रदलों के साथ चुनाव मैदान में उतरना चाहती है। मनपा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है-भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन मनपा चुनाव महायुति के साथ ही लड़ने की तैयारी है। वही पालकमंत्री नियुक्ति पर देरी को लेकर बावनकुले ने कहा है! 26 जनवरी को पालकमंत्री विविध जिलों में तिरंगा झंडा फहराएंगे। सोमवार को बावनकुले ने पत्रकारों से चर्चा की। इससे पहले उन्होंने कहा था कि 2 दिन में पालकमंत्री के नामों की घोषणा हो जाएगी। लेकिन अब कहा है कि 26 जनवरी के पहले नियुक्ति होगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस , उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बीच 2-3 बैठकें हो चुकी है। जिले की जिम्मेदारी के लिए नाम तय करने का कार्य भी अंतिम चरण में है बावनकुले ने चर्चा करते हुये पत्रकारो को जाणकारी दियी.
