
‘है तैयार हम’ रैली आज,दो लाख लोगों के आने का अनुमान
नागपुर शहर के उमरेड रोड स्थित 40 एकड़ मैदान में यह सभा होने वाली है। कांग्रेस ने आयोजन स्थल का नाम ‘भारत जोड़ो मैदान’ रखा गया है. रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, तीन मुख्यमंत्रियों, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, पदाधिकारियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा देशभर से पार्टी कार्यकर्ता भी इस रैली में पहुंचने वाले हैं.
Live Cricket
Live Share Market
नागपुर: कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस आज है. इस मौके पर पार्टी की ओर से नागपुर में एक महारैली आयोजित की गई है। इस रैली के माध्यम से पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए ‘हम हैं तैयार’ थीम के साथ अपना अभियान शुरू करेगी।