जान की धमकी देकर नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

नागपुर: पांचपावली पुलिस थाना अंतर्गत  दुष्कर्म का एक मामला सामने वाले जहां शादीशुदा एक युवक ने एक किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किये। हालांकि इस मामले की शिकायत मिलने के बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।

पकड़ा गया आरोपी 29 वर्षीय इतवारी, तेलीपुरा, शांति नगर निवासी मोहसिन खान उर्फ औलिया उर्फ काशिफ मोहम्मद अनीश औलिया बताया जा रहा है।पीड़ित किशोरी 17 वर्ष की है और पांचपावली  परिसर में रहती है। उसके परिवार में भाई -बहन और माता-पिता है. उसके पिता ऑटो ड्राइवर हैं. पीड़िता सी.ए. रोड स्थित एक निजी अस्पताल में नर्सिंग की ट्रेनिंग के बाद ट्रेनि के रूप में काम करती है।मोहसिन जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता के साथ पिछले 1 साल से दुष्कर्म कि इस वारदात को अंजाम दे रहा था। पीड़िता ने आखिरकार तंग आकर पांच पावली पुलिस थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने दुष्कर्म और पोस्को की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।

Live Cricket Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close