परभणी के युवक ने नागपुर में लगाई आत्महत्या

नागपुर: आई.ए.एस. या आई पी एस बनने की चाहत पुरी नहीं होने के चलते परभणी निवासी एक युवक ने नागपुर के  एक होटल के कमरे में खुदकुशी कर ली। पुलिस को होटल के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें युवक ने खुद के खुदकुशी किए जाने का उल्लेख किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है और इस मामले में आगे की जांच कर रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक 25 वर्षीय परभणी के गंगाखेड स्थित वर्मानगर निवासी शुभम कांबले बताया जा रहा है। शुभम 24 नवंबर को अचानक अपने घर से लापता हो गया था जिसके बाद उसके परिजनों ने गंगाखेड पुलिस थाने में उसके गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। 25 नवंबर की सुबह शुभम सीए.रोड स्थित होटल राजहंस में पहुंचा जहां उसने अपने मित्र से मिलने की बात कर होटल में कमरा बुक किया था। 27 नवंबर की शाम को होटल के रिसेप्शन काउंटर पर परभणी पुलिस थाने से एक फोन आया  जहां शुभम के बारे में पुलिस ने पूछताछ की थी होटल के स्टाफ ने जब फोन आने के तुरंत बाद होटल के कमरे में जाकर देखा तो कमरा अंदर से बंद था। कोई भी प्रतिसाद नहीं देने पर इस घटना की जानकारी गणेश पेठ पुलिस को दी गई। पुलिस ने होटल में पहुंचकर कमरे को तोड़कर जब अंदर प्रवेश किया तब शुभम का शव दिखाई दिया जिससे केमिकल की दुर्गंध आ रही थी।

Live Cricket Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close