कन्हान नदी में हजारों की संख्या में छठ व्रतियों ने सूर्य को दिया अर्घ्य

नागपुर: नागपुर जिले की पारशिवनी तहसील अंतर्गत आने वाली कन्हान नदी में हजारों की संख्या में छठ व्रतियों के द्वारा डूबते एवं उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार एवं विश्व शांति की मंगल कामनाएं की गई।छठ पर्व को लेकर कन्हान नदी के 4 नंबर घाट एवं BKCP स्कूल के पीछे हजारों की संख्या में छठ पर्व मनाने वाले छठ व्रतियों के द्वारा दूध, गंगाजल मिश्रित जल से अर्घ्य दिया गया।छठ पर्व को लेकर सामाजिक संगठनों के साथ राजनीतिक हस्तियों ने भी इस आयोजन में सहभाग लिया। छठ व्रतियों के लिए खीर,केला,चाय,काफी,आलु पोहा आदि की व्यवस्था की गई थी। इस आयोजन में कन्हान थानेदार सार्थक नेहेते के मार्गदर्शन में पुलिस प्रशासन की यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद रहीं।इस दौरान पूर्व विधायक डी मल्लीकार्जुन रेड्डी, विधायक अधिवक्ता आशीष जायसवाल, पूर्व ज़िप अध्यक्ष रश्मी बर्वे, पूर्व कांग्रेस महासचिव उदयसिंह यादव, इंटक युनियन अध्यक्ष नरेश बर्वे सहित अन्य का सहभाग रहा।

Live Cricket Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close