
बाघ के हमले में चरवाहे की मौत
नागपुर: काटोल तहसील के कोंढाळी वनपरिक्षेत्र में एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। जहां पालतू जानवरो को चराने गए एक चरवाहे पर बाघ ने हमला कर दिया। इस हमले में चरवाहे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक चरवाहे की पहचान अमोल अंबादास मंगभाते के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही कोंढाळी में हड़कंप मच गया, वहीं जानकारी मिलते ही कोंढाळी वनपरिक्षेत्र के अधिकारी मौके पर पहुंचे।Live Cricket
Live Share Market



