
कान्होलीबारा रोड पर पलटी तेज रफ्तार कार,
नागपुर: नागपुर के हिंगना पुलिस थाना अंतर्गत कान्होलीबारा रोड पर मोंधा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सुभानवाड़ी, वानाडोंगरी निवासी अमोल रामदास राजने बताया जा रहा है।कार की रफ्तार ज्यादा होने के कारण यह हादसा होने की जानकारी है।पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।
पुलिस ने इस रास्ते से गुजर रहे कुछ ट्रकों को रोका और गाड़ी को रस्सी से बांध कर सीधा किया जिसके बाद अमोल को बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगे की जांच की जा रही है.
Live Cricket
Live Share Market



