मामुली विवाद पर ड्रायव्हर को उतारा मौत के घाट

मामुली विवाद पर ड्रायव्हर को उतारा मोठे घाट

जरीपटका पुलिस थाना क्षेत्र में ओवरटेक को लेकर हुए मामूली विवाद में 25 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। इस घटना में आरोपी नीलेश सहारे और एकनाबालिग को गिरफ्तार किया गया है।   25 वर्षीय वंश उर्फ अतुल डहारे अपने सहायक ट्रक चालक उत्कर्ष विरखेडे के साथ कामठी रोड से ट्रक का वजन कराकर लौट रहे थे। इसी दौरान आरोपी नीलेश सहारे, जो कि बालाघाट, मध्यप्रदेश का रहने वाला है, अपने ट्रक से उत्कर्ष के ट्रक को ओवरटेक करते हुए आगे बढ़ गया।इससे नाराज होकर वंश ने ट्रैफिक सिग्नल पर नीलेश के ट्रक की चाबी निकाल ली, जिससे गुस्साए नीलेश ने अपने ट्रक में रखे चाकू से वंश पर ताबड़तोड़ हमला किया। बीच-बचाव करने आए उत्कर्ष पर भी हमला हुआ और वह भी घायल हो गया।गंभीर रूप से घायल वंश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वारदात के तुरंत बाद, जरिपटका पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी नीलेश सहारे और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

 


 

Live Cricket Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close