
शराब के लिए पैसे मांगने पर की पति की हत्या
नागपूर: नागपूर जिले के कामठी तहसील के आवंडी गांव में पारिवारिक कलह में एक महिला ने नींद में सो रहे अपने पति की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति के शराब पीने की लत और बार बार पैसों के लिए परेशान किये जाने से तंग आकर उसने ये कदम उठाया। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक पति का नाम आनंद भय्यूजी पाटिल (50) है। आरोपी पत्नी का नाम अरुणा पाटिल (45) है।
मृतक के परिवार में आरोपी पत्नी के साथ मयूर नाम का एक ही बेटा है. वहीं घटना के वक्त वह अपने दोस्त के साथ पुणे गए हुए थे, लेकिन जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली तो वह तुरंत नागपुर के लिए रवाना हो गए. लेकिन शराब की लत के कारण एक अच्छा-खासा परिवार बर्बाद हो गया, हर तरफ मातम पसरा हुआ है.
Live Cricket
Live Share Market



