नाबालिग का अपहरण कर कश्मीर से नागपुर पहुंचे दो युवक, सीताबर्डी पुलिस ने किया गिरफ्ता

 

नागपुर: सीताबर्डी थाना अंतर्गत एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां दो युवकों ने जम्मू-कश्मीर से एक 15 वर्षीय नाबालिग का पहले अपहरण किया और फिर उसे लेकर नागपुर पहुंचे। सीताबर्डी परिसर में घूमते समय पुलिस ने तीनों को रोका और पूछताछ की। तब यह मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों आरोपी युवको को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं युवती को सरकारी छात्रावास में रखा गया है। पीड़ित युवती का नाम कुमकुम रविशंकर पालसर उर्फ शर्मा (15, राज गौरी नागसेनी गलाहार भाटा किस्तवाड जम्मू अँड काश्मीर) है। वहीं आरोपियों की पहचान मुदसशीर हुसेन मोहम्मद हुसेन (19) और यासीर हुसेन मोहम्मद यासीन (19) दोनों जम्मू-कश्मीर के डोडा के रहने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार रात को सीताबर्डी के पीएसआई अनिल मंगलकार सीताबर्डी परिसर में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवती और दो युवक घूमते हुए दिखाई दिए। तीनों की वर्ताव संदीघ दिखाई देने पर पीएसआई ने उन्हें रोका और उनसे यहां घूमने को लेकर सवाल किया। हाव भाव संदीघ दिखाई देने और जवाब सही से नहीं देने पर उन्हें शक हुआ और तीनो को थाने लेकर पहुंचे। पूछतछ में पता चला कि, युवती और दोनों युवक जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। वहीं कुछ दिन पहले नाबालिग का अपहरण हो गया था, जिसकी शिकायत कश्मीर के किस्तवाड थाने में दर्ज कराइ गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने युवती को वहां से यहाँ लाने की बात स्वीकार की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत दोनों युवको को गिरफ्तार कर लिया। वहीं नाबालिग को काटोल रोड स्थित सरकारी छात्रावास में रखा गया है। सीताबर्डी पुलिस ने तुरंत इस बात की जानकारी किश्तवाड़ पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर की पुलिस नाबालिग बच्ची और दोनों आरोपियों को लेने के लिए निकल चुकी है। इसी के साथ पुलिस ने नाबालिग के परिजनों को भी जानकारी दे दी है। वह भी बच्ची को लेने के लिए निकल गए हैं। सीताबर्डी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आरपीसी 151(1) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

Live Cricket Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close