मामलू बात पर होमगार्ड ने साथियों के साथ मिलकर दो युवकों के साथ मारपीट; एक की मौत, दूसरा घायल

नागपुर: रामटेक थाना अंतर्गत मामूली विवाद पर होमगार्ड ने अपने साथी के साथ मिलकर दो युवको के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान विवेक खोब्रागडे (सीतापुर वनपवनी, देवलापार) निवासी के रूप में है। वहीं फैजान पठान का इलाज अस्पताल में जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक विवेक अपने दोस्त फैजान के साथ मोटरसाइकिल से रामटेक में शोभायात्रा देखने गए थे। शोभायात्रा देखकर वापस आते समय आरोपी होमगार्ड मनीष भारती एवं उसके साथियों ने दोनों युवकों को रोका और विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने दोनों ने बेहोश होने तक पिटाई की। गंभीर रूप से घायल दोनों युवको को ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। वहीं फैजान का इलाज शुरू है। उसकी भी स्थित नाजुक बनी हुई है। मृतक  युवक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फ़िलहाल आरोपी फरार चल रहे हैं। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Live Cricket Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close