चलती ट्रेन से कूदा युवक, बची जान पर हुआ बुरी तरह जख्मी

नागपुर: गोंदिया से कोल्हापुर जा रही एक चलती ट्रेन से एक युवक कूद गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना आज सुबह 9:30 बजे के करीब हुई। घायल युवक का नाम मोहित सोनी (23) है। युवक के बाएं पैर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। रेलवे पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल कामठी में इलाज भर्ती कराया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनी परिवार ट्रेन से रीवा मध्य प्रदेश से नागपुर आ रहे थे। रीवा इतवारी ट्रेन काफी देर तक भंडारा में खड़ी रहने के कारण देर हो रही थी, जिसके चलते वे ट्रेन से उतर गए और युवक और उसके माता-पिता महाराष्ट्र एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ गए. परिवार ने ट्रेन का टिकट नहीं लिया था। इस दौरान ट्रेन में सवार टीटी ने उनसे टिकट के बारे में सवाल किया। टिकट नहीं होने की बात पर टीटी ने कहा कि टिकट नहीं देने पर आपको जुर्माना भरना होगा और जेल जाना होगा। जेल जाने की बात सुनकर मोहित सोनी डर गया और कामठी रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही तेज रफ्तार ट्रेन से कूद गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के माता-पिता का आरोप है कि उनके बेटे की हालत के लिए जिम्मेदार टीटी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। रेलवे पुलिस ने घायल युवक का बयान दर्ज कर लिया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Live Cricket Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close