
अज्ञात महिला हत्या मामले को पुलिस ने सुलझाया, पति ही निकला हत्यारा;
नागपुर: हिंगना थाना अंतर्गत मिली महिला के शव मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतक महिला की पहचान सावित्री देवराव पटले (42, रावणवाड़ी, गोंदिया) के रूप में हुई है। वहीं मृतक का पति ही हत्याकांड का मास्टर माइंड निकला। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या की और उसका शव समृद्धि महामार्ग के किनारे खेत में फेंक दी। पुलिस ने आरोपी पति देवराव हरिचंद पटेल (44, रावणवाड़ी, गोंदिया), मुनीर उर्फ़ मुन्ना शेख (51, मकरधोकड़ा, उमरेड) और राजू बलराम चौधरी (44, जोधीटोला, बालाघाट) निवासी को गिरफ्तार कर लिया है।
Live Cricket
Live Share Market



