पंतप्रधान नरेंद्र मोदी के आगमन पर  नागपूर मे सुरक्षा अलर्ट

पंतप्रधान नरेंद्र मोदी के आगमन पर  नागपूर मे सुरक्षा अलर्ट

नागपूर : देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का 30 मार्च रविवार को नागपुर शहर में आगमन होने जा रहा है।इसे देखते सुरक्षा को लेकर सभी विभाग अलर्ट मोड पर हैं। जिसमें नागपुर रेलवे स्टेशन भी शामिल है। 1)शुक्रवार से ही स्टेशन पर जीआरपी हेडक्वार्टर से अतिरिक्त पुलिस बल मांगा गया है।24 घंटे के लिए डॉग स्कॉड व बीडीडीएस को तैनात किया गया है।

2)30 मार्च को पीएम मोदी कई परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ,

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का नागपुर में आगमन होनेवाला है। वे यहां पहले रेशिमबाग, फिर दीक्षाभूमि व हिंगना जाने वाले हैं। ऐसे में शहर के पुलिस प्रशासन से लेकर यातायात विभाग सभी अलर्ट मोड पर है। इसमें नागपुर रेलवे स्टेशन को एक दिन पहले से ही अलर्ट मोड पर रखा गया है। रेलवे स्टेशन यात्रियों के आवागमन का मुख्य सोर्स है। यहां प्रति दिन एक सौ से ज्यादा गाड़ियों का आना-जाना लगा रहता है। हजारों की संख्या में यात्री शहर से बाहर व बाहर से शहर में दाखिल होते हैं। प्रधानमंत्री के शहर में होने से इन जगहों को अधिक संवेदनशील बना देता है। जिसके कारण स्टेशन से आने-जानेवाले यात्रियों पर नजर रखी जा रही है। यात्रियों के बैग जांच से लेकर संदिग्ध यात्रियों से पूछताछ हो रही है। रविवार को दिनभर स्टेशन पर सीसीटीवी फुटेज की कड़ी जांच करने के लिए आरपीएफ की टीम भी बढ़ाई गई है। एके 47 के साथ यहां पर जवानों को तैनात रखा गया है। बाहर से आने-जानेवाली गाड़ियों पर भी नजर रखी जाएगी। पश्चिम द्वार से लेकर पूर्वी द्वार तक विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Live Cricket Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close