
सिर फिरणे की चार लोगो की हत्या, शिक्षक के परिवार को दिया अंजाम दिया

सिर फिरणे की चार लोगो की हत्या, शिक्षक के परिवार को दिया अंजाम दिया
आरोपी के शिक्षक पत्नी के साथ अनैतिक सबंध कारण कीयी हत्या
आरोपी चंदन वर्मा गिरफ्तारअमेठी:
अमेठी जिले में शिक्षक, उनकी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी चंदन वर्मा को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अमेठी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनूप कुमार सिंह ने कहा ‘हमारी टीम ने मुख्य आरोपी चंदन वर्मा को नोएडा में एक टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया. वह दिल्ली जा रहा था.’ अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी चौराहे पर किराए के मकान में रहने वाले शिक्षक सुनील कुमार (35), उनकी पत्नी पूनम (32), बेटी दृष्टि (6) और एक साल की बेटी सुनी की बृहस्पतिवार की शाम गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.
एसपी ने कहा, ‘आरोपी वर्मा रायबरेली जिले का रहने वाला है. ऐसा प्रतीत होता है कि वह पीड़ित के घर पहुंचा और किसी कारण से गुस्से में आ गया, जिसके बाद उसने परिवार के सभी सदस्यों पर 9गोलियां चलानी शुरू कर दीं और सभी की मौत हो गई.’ अधिकारी ने बताया कि चंदन ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली.
Live Cricket
Live Share Market
