
वाल्मीक कराड के पूतले फास लगाकर किया विरोध
सरपंच देशमुख इसके हत्या पर महाराष्ट्र प्रदर्शन जारी है, इसे देखते शासन अलर्ट है, अन्नपुरवठा अधिकारी मंत्री मुंडे का इस्तीफा देवेंद्र फडणवीस ने लिया,शिवसेना द्वारा बीड जिले के मस्साजोग में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के आरोपी वाल्मीक कराड के पुतले को फांसी देकर विरोध प्रदर्शन किया गया। शिवसैनिकों ने इस हत्याकांड के सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की। यह विरोध प्रदर्शन बस स्टेशन के सामने मदनलाल ढींगरा चौक पर किया गया।
संतोष देशमुख, लगातार तीन वर्षों तक बीड जिले के केज तहसील में मस्साजोग के सरपंच थे। उनका अपहरण कर लिया गया और बेरहमी से हत्या कर दी गई। सरपंच देशमुख हत्या मामले में आरोप पत्र में आरोपी नंबर 1 के रूप में वाल्मीक कराड को नामित किया गया है। वह राष्ट्रवादी अजित पवार गुट के नेता और पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी माने जाते हैं। वहीं, महायुति के घटक दल शिंदे गुट ने भी इस हत्याकांड को लेकर जिले में विरोध प्रदर्शन किया। इसलिए अजित पवार गुट और शिंदे गुट के बीच सियासी खींचतान के संकेत मिल रहे हैं।
