पांढुरना से निकली निशान यात्रा का श्री दादाजी धुनिवाले के लीला स्थल पर चढाया जायेगा चढावा

विदर्भ दर्पण newsपांढुरना प्रतिनिधी : प्रवीण वाहने

से निकली निशान यात्रा 1 जनवरी को श्री दादाजी महाराज की लीला स्थली गाडरवाड़ा साईंखेड़ा पर चढ़ाया जाएगा निशान

पांढुरना:- पांढुरना नगर के दादाभक्त श्री प्रमोद केशवराव टेटे जी द्वारा प्रतिवर्ष नवीन वर्ष के शुभआगमण पर एक महा पूर्व श्री दादाजी महाराज जी का आरती पुजन एवम महाप्रसाद का आयोजन कर पांढुरना नगर से धुनिवाले श्री दादाजी महाराज की लीला स्थली साईंखेड़ा जो कि पांढुरना से 400 किलोमीटर की दूरी नँगे पाव चलकर गाडरवाड़ा के पास स्थित साईंखेड़ा पहुचते है। नगर के प्रतिष्टित परिवार के एवम स्वर्ण आभुषण विक्रेता श्री प्रमोद भाऊ टेटे जो श्री दादाजी महाराज के अनन्य भक्त है, जिन्होंने से अपने जीवन के बाल्य अवस्था से दादाजी महाराज के प्रति समर्पित भाव रखते हुए। प्रति वर्ष गुरुपूर्णिमा पर्व पर पांढुरना से खंडवा धाम हेतु निशान यात्रा लेकर खंडवा धाम पहुचते है, जिन्होंने लगातार 40 वर्षो से प्रतिवर्ष निशान यात्रा लेकर पहुचते है, उसी प्रकार प्रमोद भाऊ द्वारा नवीन वर्ष पर गाडरवाड़ा के समिप स्थित साईंखेड़ा में विघ्यमान धुनिवाले श्री दादाजी महाराजजी की लीला स्थली जहा श्री दादाजी महाराज द्वारा 35 वर्षो तक निवास कर अपनी लीला दिखाई। ऐसे पॉवन स्थल हेतु पांढुरना जिले से प्रतिवर्ष निशान यात्रा निकालकर नंगे पॉव चलकर हुए, भजलो दादाजी का नाम,भजलो हरिहरजी का नाम का सुमिरन करते हुए निशान यात्रा पांढुरना से रवाना हुआ नगर में श्री दादाजी महाराज के अनन्य भक्त जन मालिक के निशान का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करते है ऐसे ही साईं दर्शना कालोनी रानी दुर्गावती वार्ड में चेतन पारडसिंगे जी के यहां भी श्री दादाजी महाराज जी के निशान का आरती पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया यह निशान यात्रा 31 डिसेंबर को साईंखेड़ा पहुचेगी जहा भव्य निशान यात्रा का जुलूस निकालर एक जनवरी को निशान श्री दादाजी महाराज के चरणों मे समर्पित कर भव्य आरती पुजन एवम महाप्रसाद का आयोजन होगा इस अवसर पर बड़ी संख्या में पांढुरना से साईंखेड़ा हेतु पहुचते है।
Live Cricket Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close