एक मॉल में 2 गुटों के बीच हुई मारपीटनाबालिग सहित 6 आरोपियों को हिरासत

नागपुर: नागपुर के इमामवाड़ा पुलिस थाने के मेडिकल चौक स्थित एक मॉल में 2 गुटों के बीच हुई मारपीट मामले में पुलिस ने नाबालिग सहित 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है जबकि उनके एक अन्य साथी की तलाश कर रही है। आरोपियों में से एक की महिला दोस्त पर छींटाकशी किए जाने के बाद दोनो गुटों में यह विवाद हुआ था।इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान हुई थी और जिसके आधार पर ही इन सभी आरोपियों को पुलिस ने ढूंढ कर हिरासत में लिया है। इमामवाड़ा पुलिस थाने के मेडिकल चौक के पास वीआर मॉल स्थित एजेंट जैक बार से इस झगड़े की शुरुआत हुई थी। इस पब में आरोपी प्रदीप उईके अपने 3 दोस्तों के साथ पार्टी करने बैठे थे जिसमें दो युवतियों का भी समावेश था। इसी पब में अर्जुन यादव भी अपने दोस्त आशीष हजारे के साथ बैठकर पार्टी कर रहे थे।रात करीब 2:30 बजे के दरमियान ये सभी लोग पब से बाहर निकले। बताया जा रहा है इस बीच लॉबी में आरोपियों की एक महिला दोस्त पर फरियादी पक्ष के ओर से छींटाकशी की गई। इसके बाद अंदर ही ये दोनों गुट एक दूसरे से भिड़ गए।हालांकि बाउंसरॉ ने तब इन सभी को उठाकर मॉल के बाहर लाकर छोड़ दिया था। जिसके बाद ये दोनों गुट अपनी अपनी गाड़ियों में अपने घर जाने के लिए निकल गए थे। बताया जा रहा है कि बाद में प्रदीप उईके अपने साथियों के साथ अर्जुन राउत की गाड़ी का पीछा करने लगे और कांबड़े चौक पर उनकी गाड़ी को जबरदस्ती रुकवा कर हमला बोल दिया। इसके सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगे थे जिसके आधार पर ही पुलिस ने सभी आरोपियों की पहचान की और बाद में उन्हें हिरासत में लिया गया।आरोपियों में कुणाल उइके, विवेक बनोठे, प्रदीप उईके, सुमित साहू, दीपक सिरसाम व एक नाबालिग का समावेश है। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रदीप उईके और दीपक सिरसाम के खिलाफ हत्या के मामले दर्ज है। पुलिस ने इस वारदात में इस्तेमाल कार भी बरामद की है। जबकि इस मामले में गंभीर रूप से घायल आनंद शाह की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसका इलाज मेडिकल अस्पताल में जारी है।

Live Cricket Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close