नागपुर: नागपुर जिला मध्यवर्ती बैंक घोटाले में पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस विधायक सुनिल केदार को बड़ा झटका लगा है। जिला और सत्र न्यायालय ने केदार को घोटाले में मुख्या अभियुक्त मानते हुए दोषी करार दिया है। इसी के साथ पांच अन्य भी दोषी साबित हुए हैं। वहीं तीन को अदालत ने सबूतों के आधार पर बरी कर दिये.