मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस और विपक्ष पर जमकर

नागपुर: महाराष्ट्र विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस और विपक्ष पर जमकर हमला बोला। अपने भाषण में उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े नक्सल फ्रंटल संगठनों के बारे आकड़े पेश कर सबको चौंका दिया।

फडणवीस ने कहा, “15 नवंबर 2024 को काठमांडू में एक बैठक हुई थी। इसमें भारत जोड़ो के कुछ लोग शामिल हुए थे। मेरे पास इसके सारे रिकॉर्ड हैं। भारत जोड़ो के 180 अलग-अलग संगठन हैं। इनमें से 40 संगठनों ने चुनाव के दौरान भारत जोड़ो के लिए कार्यक्रम आयोजित किए और पर्चे प्रकाशित किए। 48 संगठनों को पहले फ्रंटल संगठन के रूप में नामित किया गया है। तत्कालीन गृह मंत्री आरआर पाटिल ने इसका उल्लेख किया था।”

फडणवीस ने कहा, “18 फरवरी 2014 को मनमोहन सिंह सरकार के दौरान केंद्र सरकार ने लोकसभा में 72 फ्रंटल संगठनों का उल्लेख किया था, जिनमें से 7 संगठन आपके भारत जोड़ो के हैं। जिन 13 संगठनों के नाम एंटी नक्सल ऑपरेशन ने लिए थे, वे भारत जोड़ो से जुड़े हैं।”

Live Cricket Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close